नोएडा, नवम्बर 26 -- मिशन-2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। गौतमबुद्ध नगर की तीन विधानसभा सीटों में दादरी को लेकर सबसे ज्यादा जोर-आजमाइश है। गुर्जरों की राजधानी कही जाने वाली दादरी सीट पर सपा अपना दावा मजबूत मान रही है, जबकि कांग्रेस भी पुराने राजनीतिक आधार पर दावेदारी कर रही है। सपा ने चुनावी अभियान की शुरुआत भी दादरी से की है। जेवर सीट कांग्रेस को देने के बाद अब नोएडा और दादरी को लेकर मंथन चल रहा है। इनमें सपा की पहली प्राथमिकता दादरी है।अब तक एक भी सीट नहीं जीत पाई है सपा गौतमबुद्ध नगर जिले की किसी विधानसभा सीट पर सपा अब तक जीत हासिल नहीं कर सकी है। सपा नेताओं का तर्क है कि 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले अ...