ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 15 -- नोएडा के तीन गांवों में किसानों को मुआवजा देने में हुए घोटाले के बाद अब यीडा क्षेत्र में गड़बड़ी सामने आने से प्राधिकरण सकते में है। आशंका है कि जांच के बाद अनियमितता के और मामले सामने आ सकते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन के बदले जिस किसान को मुआवजा मिलना था, वह प्राधिकरण के चक्कर काट रहा है। यीडा ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की और उस किसान तक पहुंच गया, जिसके खाते में अधिक रकम गई। पूछताछ में रकम पाने वाले किसान ने बताया कि उसने 14 लाख रुपये पात्र व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके सबूत भी दिए। दूसरी ओर, 14 लाख लेने के बाद भी किसान और रकम पाने की लालच में अफसरों पर दबाव बनाता रहा। जब यीडा के पास सबूत आ गए तो उसने मांग कर रहे किसान को बुलवाया और सारी सच्चाई सामने रख दी। अब यीडा ने गलत तर...