वार्ता, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-50 स्थित महागुन मैपल सोसाइटी में मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। आखिर मंदिर निर्माण को लेकर क्यों बवाल मचा हुआ है, जानिए क्या है मामला? निर्माण पर अधिकारी ने क्या कहा? जानकारी के मुताबिक, रविवार को हंगामा के दौरान तहसीलदार प्रज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी प्रकार के निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मामला नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।कॉमन एरिया में मंदिर बनाने पर बवाल बताया जा रहा है कि सोसाइटी के कुछ लोग परिसर में मंदिर निर्माण करा रहे थे, जबकि अन्य निवासी इसका विरोध कर रहे थे...