नोएडा, जुलाई 15 -- नोएडा के मामूरा गांव के एक मकान में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रहने वाले 100 से ज्यादा परिवारों की जान खतरे में आ गई। बताया जा रहा है कि यह आग इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्पार्किंग की वजह से शुरू हुई थी, जिसने आसपास खड़ी अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना फेस तीन थाना क्षेत्र के सेक्टर 66 में हुई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है, और अधिकारियों को तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्य चलाते हुए लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए कहा है। दरअसल आग की वजह से निकले जहरीले धुएं ने पूरी बि...