नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार 65 किलोमीटर लंबे एक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर विचार कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इससे कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की भीड़ कम होगी। साथ ही माल ढोने वाले और शहर के अंदर से गुजरने वाले वाहनों के लिए एक वैकल्पिक कॉरिडोर तैयार होगा।कई एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। इसे अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) के पूर्वी विस्तार के तौर पर प्लान किया गया है। यह गाजियाबाद और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों से गुजरने के बाद नोएडा से जुड़ेगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह हाईवे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर ...