नोएडा और ग्रेनो में भी इन पुराने वाहनों पर बैन, पकड़े जाने पर होगा ऐक्शन
नोएडा, नवम्बर 8 -- दिल्ली की तरह गौतमबुद्ध नगर में भी बढ़ते पलूशन को देखते हुए रविवार से बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर रोक लगा दी गई है। खुले में रेत-मिट्टी ले जाने वाले मालवाहक वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी और ग्रैप-3 के नियम सख्ती से लागू किए जाएंगे। सीसीटीवी के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। चालकों को प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखने, रेड लाइट पर इंजन बंद करने और सही जगह पार्किंग करने की सलाह दी गई है।इन पुराने वाहनों पर लग गया बैन अधिकारियों ने बताया कि अब दिल्ली की तरह गौतमबुद्ध नगर में भी रविवार से बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इनके अलावा यातायात पुलिस ने ग्रैप-3 के अन्य नियमों को लेकर भी एडवाइजरी जारी कर दी है। डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि जो मालवाहक वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.