नोएडा, अप्रैल 26 -- यूपी के गौतमबुद्धनगर में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने नोएडा ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। गौतमबुद्धनगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें दोपहर की तेज धूप से बचाया जा सके।तेज गर्मी और लू के चलते लिया निर्णय गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय और राजकीय विद्यालयों के साथ CBSE, ICSE, आईबी, यूपी बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.