नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार को प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। दोनों शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले नोएडा का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में था। नोएडा का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 57 अंक अधिक है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 247 रहा। मंगलवार के मुकाबले एक्यूआई में 32 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मामूली राहत यह रही कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसी भी स्थान का एक्यूआई 300 के पार नहीं गया। सबसे अधिक प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 276 दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक रहा। अगले छह दिनों तक दोनों शहरों का एक्यूआई 200 के आसपास रहने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.