नोएडा और ग्रेनो में पुलिस का भूमाफियाओं पर ऐक्शन, खाली कराई 5,903 करोड़ की जमीन
नोएडा, जून 8 -- गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में करीब 13.25 लाख वर्ग गज सरकारी और विभिन्न प्राधिकरणों की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5,903 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन बुलडोजर कार्रवाइयों को 2025 से 2026 की सबसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे ऐक्शन जारी रहेंगे। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सोमवार को एक विज्ञप्ति साझा करते हुए उक्त जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि उसकी ओर से सरकारी भूमि के साथ प्राधिकरणों की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें भू-माफियाओं की ओर से कब्जाई जमीनों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई और 5,903 करोड़ रुपये की 13....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.