नोएडा, सितम्बर 17 -- गौतमबुद्धनगर परिवहन विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पलूशन पर रोकथाम के साथ ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए सघन अभियान चलाया है। विभाग ने दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध के नियम का उल्लंघन करने वाले 650 से अधिक वाहनों को जब्त कर स्क्रैपिंग केंद्रों को सौंपा है। विभाग ने कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अधिकृत केंद्रों से पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग कराकर रोड टैक्स छूट का लाभ उठाएं।पुराने वाहनों की जांच अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उदित नारायण पांडेय की ओर से चलाया गया। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने गौतमबुद्धनगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, एक्सप्रेसवे और आंतरिक मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान च...