नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो को शुक्रवार को एक्यूआई बढ़ गया, लेकिन प्रदूषण से राहत है। दोनों शहर की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, गुरुवार के मुकाबले ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 14 अंक और नोएडा का 32 अंक तक बढ़ गया है। जिले में सुबह आठ बजे के आसपास धूप तेज हो गई। हवा की गति कम होने के चलते लोगों को सर्दी से भी राहत मिली। हालांकि, सुबह और शाम को ठंड रही। हालांकि मौसम में हो रहे इस बदलाव ने हवा को साफ किया है। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 और ग्रेटर नोएडा का 170 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में आता है। गुरुवार को नोएडा का एक्यूआई 130 व ग्रेटर नोएडा का 156 था। वहीं, तेज धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली है। करीब एक सप्ताह से मौसम गर्म हैं, ऐसे में धूप के चलते लोगों ने दिन में गर्म कपड़े...