नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा शनिवार को मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 119 और ग्रेटर नोएडा का 150 दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में धूप निकली, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की कमी आई थी। न्यूनतम तापमान भी कम हुआ । नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। पिछले शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार सुबह तक 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.