नोएडा, अक्टूबर 10 -- नोएडा में वैसे तो उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत में से एक सुपरनोवा है, लेकिन आने वाले समय में गौतमबुद्ध नगर में और भी गगनचुंबी यानी ऊंची इमारतें बन सकेंगी। जिले में 45 मीटर या इससे चौड़ी सड़कों पर फ्लोर एरिया रेशियो यानी एफएआर की बंदिशों को हटाने का प्रस्ताव शुक्रवार को यूपी कैबिनेट में पास हो गया। अब इस प्रस्ताव को शर्तों के साथ जिले के प्राधिकरणों को लागू करना होगा। जिले में 45 मीटर से चौड़ी सड़कों पर एफएआर की बंदिशें व्यावासायिक, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग भूखंड आदि किसी भी तरह पर लागू नहीं होंगी।मॉडल भवन विनियम 2026 को मंजूरी औद्योगिक विकास बढ़ाने के लिए 24 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़कों पर औद्योगिक भूखंड पर 10.50 एफएआर हो सकेगा। नोएडा में अभी व्यावसायिक भूखंड पर अधिकतम एफएआर चार, ग्रुप हाउसिंग पर 3.5, आईटी भूखंड पर ...