नोएडा, मई 7 -- नोएडा। जिले का एक्यूआई गुरुवार को 200 से कम दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 142 और ग्रेटर नोएडा का 159 रहा। सुबह बादलों की आवाजाही रही। तेज हवा भी चली। एक दिन पहले के मुकाबले दोनों शहरों में वायु प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई 100 से कम था। दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 और 12 मई को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से कम रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.