नोएडा एयरपोर्ट से 1 जुलाई से देश के 16 शहरों के लिए फ्लाइट, पूरी लिस्ट
ग्रेटर नोएडा, जून 15 -- दिल्ली-एनसीआर के लाखों-करोड़ों लोगों का वह सपना आखिर सोमवार को पूरा हो गया, जिसका इंतजार पिछले 25 सालों से था और पिछले कुछ सालों में इसकी जोरशोर से चर्चा थी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल फ्लाइट्स की आवाजाही की शुरुआत हो गई है। लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान यहां पहुंची तो एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 172 किसानों को लेकर फ्लाइट यहां से यूपी की राजधानी रवाना हुई। अब 1 जुलाई से नोएडा एयरपोर्ट से देशभर के 16 शहरों के लिए विमानों की शुरुआत हो जाएगी। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने की दिशा में पहला और सबसे बड़ा कदम बढ़ा दिया गया है। जेवर से उड़ानें शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर दुनिया के उन चुनिंदा महानगरों में शामिल हो गया है जहां एक से अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु रामम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.