नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से शुरू होंगी उड़ानें, जानिए टाइमिंग
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 4 -- हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को नवी मुंबई के लिए उड़ानें शुरू हो गईं। वहीं शनिवार से श्रीनगर के लिए भी उड़ानें मिलनी शुरू होने जा रही हैं। नोएडा एयरपोर्ट से शनिवार सुबह 6:10 बजे श्रीनगर के यात्रियों को लेकर पहला विमान उड़ेगा। यह 7:10 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से यात्रियों का विमान बदला जाएगा, जिसके बाद वह श्रीनगर की यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं, श्रीनगर के यात्रियों को लेकर दूसरा विमान सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगा। यह विमान सुबह 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगा। यहां से दोबारा यात्रियों को विमान बदलना होगा, जिसके बाद वह श्रीनगर की यात्रा कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास 8 हजार हेक्टेयर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,क्या हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.