नोएडा एयरपोर्ट से विमान में बैठकर लखनऊ जाएंगे किसान
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर के किसानों को पहले ही दिन विशेष सौगात देने की तैयारी है। जेवर के किसान 15 जून को विमान में बैठकर लखनऊ की यात्रा करेंगे। यहां उनका सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संवाद होगा। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हो जाएगी। तय समय सारिणी के मुताबिक लखनऊ से पहली फ्लाइट सुबह 8.05 बजे पर नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी, इसके बाद यहीं फ्लाइट 8.35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। हालांकि, अब बताया गया है कि एक फ्लाइट सुबह 9 बजे लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी, इस 180 सीटर फ्लाइट का समय निर्धारण जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की सिफारिश पर किया गया है। इस फ्लाइट में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को लखनऊ तक सैर कराई जाएगी। साथ ही किसान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.