नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान बेंगलुरु जाएगी
नोएडा, मई 7 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विमान सेवा बेंगलुरु के लिए शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान संचालन के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। यात्री इंडिगो की अधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से अब टिकट बुक कर सकते हैं। पहले दिन दो शहरों बेगलुरु और लखनऊ के लिए ही यहां से उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से देशभर के 16 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इनमें बेंगलुरु और हैदराबाद प्रमुख महानगर होंगे। इसके अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर, श्रीनगर समेत कई टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल होंगे। इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर शहरों की सूची, फ्लाइट का समय समेत किराया इत्यादि अन्य सभी जानकारियां उपलब्ध हो गई हैं। इंडिगो के चीफ स्ट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.