फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ पलवल की कनेक्टीविटी जल्द बेहतर होगी। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने हसनपुर में यमुना पर बन रहे पुल को जोड़ने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाने की योजना तैयार की है। इस पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए साल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।जिससे दो राज्यों की बीच की दूरी 20 मिनट में सिमट जाएगी। इससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।पलवल स्थित हसनपुर से नोएडा आवाजाही के लिए अभी यमुना पर पुल का काफी अभाव है। लोगों को अलीगढ़, नोएडा आदि जाने के लिए नाव या 25 किलोमीटर दूर हमदपुर के पक्के पुल का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ता है। दोनों राज्यों के लोग वर्षों से नदी पर पुल बनाने की मांग कर चुके है। अधिमास के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.