नोएडा एयरपोर्ट से नौ और शहरों के लिए उड़ानें शुरू
नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को उड़ानों का दायरा बढ़ गया। यहां से 14 शहरों के लिए विमानों ने उड़ानें भरीं। इनमें 9 नए शहर शामिल रहे। गुरुवार को किशनगढ़ के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। श्रीनगर को भी इसी महीने में हवाई यातायात से जोड़ने की तैयारी है। नोएडा एयरपोर्ट से बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए विमा ने प्रस्थान (टेकऑफ) किया, जबकि सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट का आगमन (लैंडिंग) हुआ। एयरपोर्ट से सुबह से शाम तक विमानों की आवाजाही लगी रही। बुधवार को दिनभर में कुल 34 बार विमानों ने लैंडिंग-टेकऑफ किया। नोएडा एयरपोर्ट से टेकऑफ करने वाली सभी 17 फ्लाइटों ने निर्धारित समय पर ही प्रस्थान किया, जबकि शाम चार बजे की जयपुर से नोएडा आने वाली फ्लाइट किसी कारणवश देरी से पहुंची। पहले की तुलना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.