नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी एक और नई सड़क, एक दर्जन से अधिक सेक्टरों को भी फायदा, क्या है प्लान
ग्रेटर नोएडा, जून 2 -- उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब एक और नई सड़क को जोड़ने की तैयारी है। यह 120 मीटर चौड़ी सड़क होगी, जिसे एयरपोर्ट से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क सलारपुर अंडरपास से सेक्टर-22ई तक करीब 8 किलोमीटर तक बनी है, जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा वर्तमान में निमार्णाधीन है। अब इसे 5 किलोमीटर और आगे बढ़ाकर एयरपोर्ट के इंटरचेंज के पास फलैदा कट से जोड़ा जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के दाहिनी तरफ 15.10 किलोमीटर लंबी और 120 मीटर चौड़ी सड़क को पूरा करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए तकीपुर बांगर समेत कई गांवों के किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक्सप्रेसवे के दाहिनी तरफ पड़ने वाले 13 से ज्यादा सेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.