नोएडा एयरपोर्ट से जयपुर-मुंबई के लिए उड़ानें बढ़ी
नोएडा, जुलाई 21 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा एयरपोर्ट से जयपुर और मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एयरपोर्ट से रोजाना उड़ानों की संख्या 28 से बढ़कर 32 हो गई है। हालांकि, नए शहर को एयरपोर्ट से नहीं जोड़ा गया है। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू हुई थीं। वर्तमान में एयरपोर्ट से 15 शहरों के लिए उड़ानें जारी हैं। अकासा एयरलाइंस की बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए उड़ानें बंद होने के बाद एयरपोर्ट से प्रतिदिन उड़ानों की संख्या 28 हो गई थी। वर्तमान में एयरपोर्ट से मुंबई के लिए सबसे अधिक तीन फ्लाइट हैं। अकासा एयरलाइंस की वर्तमान में मुंबई के लिए दो उड़ानें हैं। वहीं, एक उड़ान इंडिगो की भी है। इसके अलावा इंडिगो की लखनऊ और जयपुर के लिए भी प्रतिदिन दो-दो उड़ानें हैं। जयपुर के लिए अब तक सिर्फ एक भी उड़ान होती थी। फ्लाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.