नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू
नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा नोएडा एयरपोर्ट से विमान शुरू करने वाली दूसरी एयरलाइंस है। अकासा एयर ने नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की हैं। एयरलाइंस की पहली उड़ान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट से अकासा की पहली उड़ान सुबह 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। एयरलाइंस ने केक काटकर पहली उड़ान की शुरुआत की। अकासा एयर की मुख्य शासन और रणनीतिक अधिग्रहण अधिकारी प्रिया मेहरा ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट से संचालन शुरू करना कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.