नोएडा एयरपोर्ट से चार रूट पर ई-बसें चलेंगी
नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने 15 जून से उड़ान के साथ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में चार मार्गों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। तय किए गए मार्गों पर ई-बसें चलने से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होने के साथ ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के बीच भी आवागमन सुगम हो जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक एक माह के परीक्षण के बाद जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हवाई जहाजों की उड़ान का शेड्यूल यानी कार्यक्रम तय होने के बाद इलेक्ट्रिक बसों का कार्यक्रम उसी के हिसाब से तय किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट से हवाई जहाज पकड़ने के लिए जाने वाले लोग समय से पहुंच सकें। ई-बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.