गाजियाबाद, अगस्त 4 -- दीपक सिरोही, गाजियाबाद जेवर में बने नोएडा एयरपोर्ट से फरीदाबाद और गुरुग्राम तक नमो भारत कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिल गई है। मेरठ मंडलायुक्त की कमेटी ने 64 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की डीपीआर शासन को भेज दी है। अब उत्तर प्रदेश सरकार इसका अध्ययन कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजेगी। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज जंक्शन बनाया जाएगा। यहां से ट्रेन नोएडा सेक्टर-168/142 होते हुए फरीदाबाद के सेक्टर-87/88 और बाटा चौक जाएगी। फिर गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी, सेक्टर-58/61 होते हुए इफ्को चौक तक जाएगी। इस परियोजना पर 19 हजार 390 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका 51 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और शेष 13 किलोमीटर का हिस्सा यूपी में होगा। यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन बहरोड़ तक जाएग...