नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो उड़ान शुरू
नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को कार्गो उड़ानें शुरू हो गईं। अफकॉम कंपनी का चार्टर्ड विमान सुबह 7:20 बजे रनवे पर उतरा। यह चेन्नई से 20 टन कार्गो लेकर पहुंचा। देश के पहले इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल कार्गो हब में पहली घरेलू फ्रेटर (मालवाहक) उड़ान को पारंपरिक वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया। अतिथियों ने ताली बजाकर पहली फ्लाइट का स्वागत किया। एफकाम एयरलाइंस की यह फ्लाइट चेन्नई से आई थी। इसमें 20 टन मिश्रित कार्गो नोएडा आया, जिसमें जल्दी खराब होने वाली चीजें, कंसोलिडेशन शिपमेंट, वाहनों के कल-पुर्जे और मोबाइल डिवाइस शामिल रहे। इस उड़ाने से इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को भी परखा गया, जो सभी मानकों पर खरा उतरा। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से जम्मू और नवी मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू, अब इन 5 शहरों तक कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.