नोएडा एयरपोर्ट से कब से शुरू होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स? CEO नीतू समरा ने दी जानकारी
नोएडा, जून 13 -- Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। एयरपोर्ट मैनेजमेंट का कहना है कि इस साल के आखिर में इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीईओ नीतू समरा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में बताया कि 'इस साल के आखिर तक इंटरनेशनल उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल 15 जून से हम कुछ शहरों के लिए रोजाना लगभग 6 उड़ानों से शुरुआत कर रहे हैं जिसे जुलाई में बढ़ाकर 20 शहरों से जोड़ा जाएगा। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा और अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा।' नीतू ने आगे बताया कि 'हम पहले फाइनेंशियल ईयर में 40 से 50 लाख यात्रियों के आने उम्मीद कर रहे हैं। हमें साउथ ईस्ट एशिया, यूएई और भी कई दूसरी जगहों के लिए कई एयरलाइंस ने दिलचस्पी दिखाई है। उम्मीद है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.