ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा एयरपोर्ट ने व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने की दिशा में शुक्रवार को अहम कदम बढ़ाया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) की विदेशी सीईओ पर आपत्ति के बाद शुक्रवार को यापल ने क्रिस्टोफ श्नेलमैन को सीईओ पद से हटा दिया। नीतू समरा को अंतरिम सीईओ बनाए जाने से बकास जल्द विमान सेवा के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी दे सकता है। यापल(यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एयरपोर्ट के प्रबंधन में बदलाव किया गया है। बदलाव उस आपत्ति के बाद किया गया, जिसमें कहा गया था कि भारत में किसी भी एयरपोर्ट का सीईओ भारतीय नागरिक ही होना चाहिए। नीतू तब तक इस पद पर रहेंगी, जब तक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स स्थायी सीईओ का चयन नहीं कर लेता। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.