नोएडा एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें दौड़ेंगी, यीडा ने शुरू की तैयारी
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 29 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी है। इसका मकसद पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा का नया विकल्प उपलब्ध होगा। यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी में तीन हाइड्रोजन बसों का ट्रायल शुरू किया गया था। यह ट्रायल एक जुलाई से 31 जुलाई तक चला। इसका मकसद नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना था। करीब 37 दिनों तक चले ट्रायल के तहत यमुना सिटी के रूटों पर एक बस 18 दिन, दूसरी 15 और तीसरी चार दिन चली। इस दौरान तीनों बसों से करीब 1.65 लाख रुपये किराया मिला। सीटों के मुकाबले सवारी कम मिलने पर यीडा को लगभग 8.32 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.