ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत की गई। एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की एयरपोर्ट साइट पर मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के संबंध में आ रही रुकावट समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मई के अंत तक एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। तीन एयरलाइंस कंपनियों के पदाधिकारियों से वार्ता की गई। शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। अब तक उड़ान के लिए शहरों का चयन नहीं हो सका है। एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री के हाथों शुभारंभ हो चुका है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.