विक्रम शर्मा, जनवरी 7 -- नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके शुरू होने के बाद नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा, जिससे जाम की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इससे दिल्ली-नोएडा से एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग के जरिए पहुंचना मुश्किल होगा।नोएडा में एंट्री लेते ही जाम की समस्या अभी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, डीएनडी या कालिंदी कुंज बॉर्डर के जरिए नोएडा में प्रवेश करते ही वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक आने-जाने में व्यस्त समय में एक घंटे तक का समय लग जाता है, जबकि यह सफर अधिकतम दस मिनट का है। इस रास्ते पर फिल्म सिटी व दलित प्रेरणा स्थल के सामने लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ता है। इससे आगे नोएडा-ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.