नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी
फरीदाबाद, जून 14 -- उड़ानों का संचालन फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सोमवार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन शुरू होने के साथ ही फरीदाबाद और पलवल के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उद्योग जगत से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह एयरपोर्ट केवल हवाई यात्रा का साधन नहीं होगा, बल्कि पूरे एनसीआर के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाला महत्वपूर्ण केंद्र साबित होने जा रहा है। फरीदाबाद में वर्तमान में 30 हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग संचालित हैं। इसके अलावा यमुना के आसपास करीब नौ हजार एकड़ क्षेत्र में नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। प्रस्तावित आईएमटी नोएडा एयरपोर्ट के बेहद करीब होगी, जिससे उद्योगों को सीधे वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार नई आईएमटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.