नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर कैटरिंग किचन और अत्याधुनिक कार्गो कैंपस बनेंगे। सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एविएशन सर्विस सेक्टर की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स के साथ इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत कंपनी गौतमबुद्ध नगर के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित करेगी। एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस और दूसरा विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर एआई सैट्स 4458 करोड़ रुपये निवेश करेगी। एमओयू के अनुसार, एआई सैट्स जेवर एयरपोर्ट परिसर में एक अत्याधुनिक कार्गो कैंपस का निर्माण करेगी। यह कार्गो कैंपस न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस परियोजना ...