नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। एयरपोर्ट को दो बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति दी जाएगी। इसके साथ ही निर्बाध आपूर्ति को बनाए रखने के लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है। ताकि निर्बाध आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हो सके। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अभी छह एमवीए बिजली दी जा रही है। आने वालों महीनों में करीब 20 एमवीए तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी। वर्ष 2027 तक 93 एमवीए तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। अभी एयरपोर्ट को दो बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति दी जा रही है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 में विद्युत निगम का 220 केवी का बिजली उपकेंद्र है। इस उपकें...