नोएडा एयरपोर्ट पर नन्ही पायलट सफा बनी आकर्षण का केंद्र
नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को तीन वर्षीय सफा आबिद सभी के आकर्षण का केंद्र रही। पायलट की वेशभूषा में एयरपोर्ट पहुंची सफा की मासूमियत ने यात्रियों और कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई लोगों ने उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सफा की मां जुबैदा आबिद ने बताया कि उनका परिवार नवी मुंबई का रहने वाला है और उनका लॉजिस्टिक्स का कारोबार है। उन्होंने बताया कि वह नोएडा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान का अनुभव करने के लिए विशेष रूप से आए थे। इसके लिए परिवार दो दिन पहले ही लखनऊ पहुंच गया था। जुबैदा ने बताया कि सोमवार को वे लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली पहली फ्लाइट से पहुंचे और एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से 1 जुलाई से देश के 16 शहरों के लिए फ्लाइट, पूरी लिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.