नोएडा, मई 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई से रोजाना 28 विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को नोएडा एयरपोर्ट से 16 विभिन्न शहरों के लिए समय सारिणी जारी कर दी। साथ ही, टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में लखनऊ, बेंगलुरु और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इस दौरान रोजाना चार बार फ्लाइट एयरपोर्ट के रनवे से टेक ऑफ और लैंडिंग करेगी, जबकि एक जुलाई से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल, इन सभी रूट पर इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू कर दी गई। शुरुआती चरण में अन्य एयरलाइंस कंपनियों की सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़...