नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम और किराया
ग्रेटर नोएडा, मई 12 -- जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब अकासा एयर एयरलाइंस (Akasa Air) ने भी अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को 16 जून से उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अकासा एयर एयरलाइन के सह संस्थापक एवं चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण भविष्य में बड़ा एविएशन हब बनेगा। बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानों की अच्छी मांग है और आगे चलकर यहां से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार किया जाएगा। सोमवार से दोनों शहरों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो चुकी है। यात्री एयरलाइन की अधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य ऑनलाइन ट्रैवल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.