नोएडा, अप्रैल 24 -- दिल्ली से वाराणसी तक चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। ट्रैक के आसपास बिछी बिजली, पानी और गैस की पाइपलाइन की रिपोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन परियाजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर में दो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें एक स्टेशन नोएडा के सेक्टर-125 से 148 के बीच बनेगा। दूसरा नोएडा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर में बनेगा। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से अगले माह से उड़ानें, 17 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होंगी नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.