नोएडा, मई 9 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पांच हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी है। यूपी रोडवेज ने एक जून से बसों के संचालन के लिए सहमति जताई है। यह बसें एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के परी चौक, नोएडा के बॉटनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, दिल्ली के मयूर विहार और अक्षरधाम तक चलेंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट तक पांच हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी है। शुक्रवार को एआरएम एमके सिंह और अन्य अफसरों के साथ बैठक हुई। बैठक में बसों के रूट समेत अन्य प्रस्तावों पर मंथन किया गया। इस दौरान यूपी रोडवेज ने हाइड्रोजन बसों के संचालन को लेकर अपनी सहमति जताई। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) यह बसें उपलब्ध कराएगा। एक बस में करीब 45 सीटें होंगी। ये बसें एक बार हाइड्रोजन भरने पर करीब 600 किलोमीटर तक चलेंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.