नोएडा, जून 4 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू की जानी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट तक 110 बसों के संचालन का आदेश दिया है। इसी के तहत तीनों प्राधिकरण अपने-अपने स्तर पर रूट का निर्धारण करने में जुटे हैं। यमुना विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में तीन रूट तय किए हैं। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि तीनों रूट पर लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी में काफी लोग रहते हैं। लोग पूर्व में बस संचालन की मांग कर चुके हैं। वहीं, 60 मीटर रोड वाले रूट पर दो विश्वविद्यालय हैं, यहां ग्रेनो और दिल्ली से सैकड़ों छात्र पढ़ने आते हैं। इससे उन्हें भी आसानी होगी, जबकि परी चौक से वाया नोएडा एयरपोर्ट वाले रूट पर लोगों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचने की सहूलियत ...