नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, नवरात्र में 2 योजनाएं ला रही यीडा; एक शर्त भी
नोएडा, अगस्त 5 -- नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए एक बार फिर भूखंड लेने का मौका मिलने वाला है। यमुना विकास प्राधिकरण नवरात्र में दो आवासीय भूखंड योजना लाएगा। इनमें 40 से 300 वर्ग मीटर तक के भूखंड होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो चुका है। इसके अलावा शहर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी और अन्य विशेष परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है। ऐसे में शहर में आवासीय भूखंडों की मांग बढ़ी है। हर कोई एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहा है। यीडा ने ऐसे में नवरात्र में सेक्टर-5ए में दो आवासीय भूखंड योजना शुरू करने की तैयारी कर ली है। यह सेक्टर एयरपोर्ट से मात्र पांच मिनट की दूरी पर है। साथ ही, इसमें जापानी सिटी भी प्रस्तावित है। इस सेक्टर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.