ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 2 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट और मध्यप्रदेश सरकार ने गेस्ट हाउस बनाने के लिए जमीन मांगी है। केंद्रीय संस्थान और सुरक्षा बल भी अपने केंद्र शुरू करने के लिए जमीन मांग चुके हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास करीब सात किलोमीटर दायरे में विकसित होने वाले सेक्टरों में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय संस्थानों को भवन, गेस्ट हाउस, कार्यालय समेत अन्य कार्यों के लिए जमीन देने पर विचार चल रहा है।ये सेक्टर होंगे शामिल जिन सेक्टरों में विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय संस्थानों को भवन, गेस्ट हाउस, कार्यालय समेत अन्य कार्यों के लिए जमीन देने की तैयारी है, उनमें सेक्टर- 22ई, 22एफ, 23ए, 23बी, 23सी, 23ई समेत अन्य सेक...