नोएडा, अगस्त 15 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर पानी भरने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एयरपोर्ट परिसर में पानी भरा हुआ दिखाया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि जलभराव के फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया गया है कि ये एआई जेनरेटेड वीडियो हैं। दरअसल बीते मंगलवार को बारिश के बाद नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल से पार्किंग वाले सबवे में पानी भर गया था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने 30 मिनट में पानी निकाल कर सब कुछ सामान्य कर दिया था। लोग गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर नोएडा एयरपोर्ट में पानी भरने के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक वीडियो में दिखाया गया है कि टर्मिनल के अंदर पानी भरा है। उससे यात्री आ-जा रहे हैं। इन वीडियो का नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने संज्ञान लिया...