नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाने पहुंचे केंद्रीय विमानन मंत्री केआर नायडू ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने के साथ ही एविएशन और कार्गो का बड़ा हब बनेगा। जेवर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, जिसे प्रधानमंत्री के विजन के तहत पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का विचार था कि जेवर में एक एयरपोर्ट होना चाहिए। इस परियेाजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और अन्य लोगों ने मिशन के तहत काम किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का धन्यवाद किया। साथ ही पहले ही दिन विमान से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री से संवाद करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य है। नोएडा एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां अंत...