फरीदाबाद, फरवरी 6 -- नोएडा एयरपोर्ट मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल के निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई ग्रीवेंस कमेटी में यह मामला उठा। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के सामने 18 शिकायतें आई, जिनमें 16 का मौके पर समाधान कर दिया।किसानों ने जमीन सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई बैठक में दो गांवों के किसानों ने अपनी जमीन की सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक संबंधित पुल का निर्माण रुकवाने की चेतावनी दी है। गांव मोहना और महियापुर के किसानों ने मंत्री को बताया कि जेवर एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में मार्ग बनाया जा रहा है। इसका एक पुल यमुना पर बनाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.