नोएडा-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से हल्की राहत; आज कैसा रहेगा मौसम?
वार्ता, जून 15 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। नोएडा में सुबह से चली तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आसमान में दिनभर बरसाती बादलों का डेरा बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान थे। सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी। बारिश अधिक देर तक नहीं चली, लेकिन इसकी बौछारों ने वातावरण को ठंडा कर दिया। बारिश थमने के बाद भी आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप का असर काफी कम दिखाई दिया।गर्मी से कुछ हद तक राहत मौसम में आए इस बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.