नोएडा इंटरनेशनल विवि और एचसीएल गुवी के एमओयू
अलीगढ़, अगस्त 11 -- अलीगढ़। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने एचसीएल गुवी टेक्नोलॉजीज के साथ मंगलवार को एमाओयू किया। इस साझेदारी के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.टेक डेटा साइंस, बीसीए डेटा साइंस और बी.टेक सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज जैसे तीन नए और तकनीक-आधारित कार्यक्रम शुरू किए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योग की जरूरत के अनुसार जरूरी कौशल और व्यावहारिक जानकारी देना है। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों और उद्योग में हो रहे बदलावों की जानकारी भी जरूरी है। यह साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और काम की दुनिया की जरूरतों को समझने में मदद करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.