नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की आपत्ति के बाद शुक्रवार को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। नीतू समरा अब तक यापल में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत थीं। वहीं, क्रिस्टोफ श्नेलमैन अब कंपनी के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे और एयरपोर्ट के संचालन में सहयोग करेंगे। नोएडा एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.