नोएडा, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 मार्च) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उद्घाटन से पहले सबकी नजरें क्रिस्टोफ श्नेलमान पर हैं जिन्होंने इस एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को कागज के नक्शे से हकीकत में बदलने में अहम भूमिका निभाई। क्रिस्टोफ श्नेलमान स्विटजरलैंड के बेहद ही अनुभवी एविएशन एक्सपर्ट हैं जिनके पास इस सेक्टर में कई वर्षों का अनुभव है। यही वजह थी कि साल 2020 में उन्हें भारत के सबसे महत्वाकांक्षी एयर प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीईओ नियुक्त किया गया था। सीईओ नियुक्त होने से पहले वे वे 'फ्लुघफेन ज्यूरिख एजी' (Flughafen Zurich AG) से जुड़े थे, यह वही कंपनी है जिसे जेवर एयरपोर्ट को बनाने वाली और ऑपरेट करने का ठेका मिला है। आपको बता द...