नोएडा, मार्च 28 -- Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हुए भूमि अधिग्रहण ने जेवर के किसानों पर खूब धन बरसाया। सिर्फ एयरपोर्ट के लिए दो चरणों में हुए भूमि अधिग्रहण से करीब 7000 किसान परिवारों का रहन-सहन बदल दिया। इन्हें मुआवजे के तौर पर आठ हजार करोड़ रुपये मिले।2 चरणों में हुआ जमीन का अधिग्रहण नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अब तक दो चरणों में 2420 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई। इसकी एवज में सात हजार किसानों को कुल 8016 करोड़ मुआवजा बांटा गया। प्रथम चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हुए एयरपोर्ट के लिए करीब तीन हजार किसानों से 1239.14 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई। जबकि 95 हेक्टेयर प्रशासन के पास पहले से थी। इन किसानों को मुआवजे के तौर पर 3688.40 करोड़ रुपये दिए गए। यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.